असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने नाव दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने नाव दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षणPriyanka Sahu -RE

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने नाव दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव दुर्घटना के बाद आज असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और बताया कि, अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

असम, भारत। असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक जहाज और यंत्र चालित नाव के बीच टक्कर होने से 120 लोगों से सवार नाव डूब गई थी, इस नाव दुर्घटना के बाद आज असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी यह जानकारी :

इस दौरान असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, "90 में से 87 लोगों की पहचान हो गई है, वे अस्पताल में या घर पर सही सलामत हैं। अभी तक 1 मौत हुई है। 2 लोग लापता हैं। माजुली में सर्च ऑपरेशन जारी है।"

बता दें कि, जहाज और यंत्र चालित नाव के बीच टक्कर से हुए इस हादसे की जैसे ही जानकारी मिली तो NDRF की टीम तुरंत घटनास्‍थल पहुंचकर बचाव का कार्य शुरू किया था, जो आज भी जारी है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही पता चला हमारी टीम पहुंची। 2 नावों में टक्कर होने से एक नाव पलट गई। नाव में लगभग 70 लोग सवार थे। 3 लोगों को चोट लगी थी जिसमें 1 महिला की मौत हुई है।''

ऑपरेशन रातभर चला है, फिर से ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं। नाव सर्च करेंगे। लापता लोगों की सही संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं है। हमने नाव को काटकर सर्च किया, पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई। कोई शव नहीं मिला। सामान, महिलाओं के 2 पर्स मिले हैं। कैरी बैग और 2 हेलमेट मिले हैं।

NDRF अधिकारी

तो वहीं, इस घटना के बाद असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कल ही कहा था कि, कल वे निमाती घाट का दौरा करने पहुचेंगे और इस दौरान CM सरमा ने इस घटना को लेकर भी यह कहा था कि, ''जोरहाट के निमती घाट के पास हुए दुखद नाव हादसे से मैं आहत हूं। मैंने माजुली और जोरहाट के प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मैंने होम मिनिस्टर अमित शाह से भी बात की है और घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने पूरा अपडेट लिया है और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद किसी भी वक्त मुहैया कराई जाएगी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com