असम सरकार ने पुलिसकर्मियों के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

असम और मिजोरम सीमा संघर्ष में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को CM हिमंत बिस्वा सरमा ने श्रद्धांजलि दी एवं 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
असम सरकार ने पुलिसकर्मियों के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान
असम सरकार ने पुलिसकर्मियों के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलानPriyanka Sahu -RE

असम, भारत। देश के उत्तर पूर्वी राज्‍य असम और मिजोरम में सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्‍यों में पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें असम के कछार में 5 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई है व पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं।

CM सरमा ने पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि :

इस दौरान आज असम के सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को हुए असम और मिजोरम सीमा संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही असम सरकार द्वारा असम-मिज़ोरम सीमा संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा और सार्वजनिक मनोरंजन के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ने ट्वीट कर यह भी कहा- हम अपने बहादुर पुलिस कर्मियों की मौत से बहुत दुखी हैं। मैंने एसपी कार्यालय का दौरा किया और पांच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को सलाम किया।

इसके अलावा CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘ घायल अधिकारियों से मुलाकात करने एसएमसीएच गया था और चिकित्सकों से उन्हें सर्वोत्तम उपचार मुहैया कराने को कहा। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता के साथ एयर एंबुलेंस के जरिए उच्च स्तरीय उपचार के लिए भेजने को कहा।’’ अधिकारियों के हवाले से यह बात भी सामने आई थी कि, मुख्यमंत्री अंतर राज्यीय सीमा पर भी जा सकते हैं, जहां हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।।

बता दें कि, बीते दिन सोमवार को असम-मिजोरम में सीमा को लेकर अचानक विवाद व खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथांगा से बात कर उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com