Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay YatraRaj Express

Bharat Jodo Nyay Yatra - राहुल गांधी बोले, उत्तर - पूर्व, भारत के अन्य हिस्से जितना ही जरूरी

Bharat Jodo Nyay Yatra : नागालैंड पहुँचने पर सांसद राहुल गांधी का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हाइलाइट्स :

  • राहुल गांधी ने केंद्र सरकार समेत प्रधानमंत्री पर साधा निशाना।

  • मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची नागालैंड।

  • यात्रा में सांसद राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेस नेता भी मौजूद।

नागालैंड। हम संदेश देना चाहते हैं कि, उत्तर पूर्व भारत के किसी भी अन्य हिस्से जितना ही महत्वपूर्ण है। यह बात राहुल गांधी ने नागालैंड के मोकोकचुंग में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कही। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड पहुँच गई है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। यात्रा के बीच राहुल गांधी कई छोटी - बड़ी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

नागालैंड पहुँचने पर सांसद राहुल गांधी का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार समेत प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने मणिपुर न आने पर पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि, "मुझे शर्म आती है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने 9 साल पहले नागालैंड के लोगों से प्रतिबद्धता जताई थी लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं किया। यदि आपके (केंद्र सरकार) पास कोई समाधान नहीं है, तो आपको इसके बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए।"

राहुल गांधी ने कहा, "हम नार्थ ईस्ट से यात्रा शुरू करके यह संदेश देना चाहते थे कि, उत्तर पूर्व भारत के किसी भी अन्य हिस्से जितना ही महत्वपूर्ण है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जनसंख्या कम है लेकिन महत्व वही होना चाहिए जो भारत के किसी अन्य राज्य का है।"

नागालैंड में 257 किमी 2 दिन में तय करने के बाद यह यात्रा, असम में 833 किमी 8 दिन, अरुणाचल प्रदेश 55 किमी एक दिन, मेघालय 5 किमी एक दिन, पश्चिम बंगाल 523 किमी, बिहार 425 किमी , झारखंड 804 किमी, ओडिशा 341 किमी, छत्तीसगढ़ 536 किमी उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 11 दिन, मध्यप्रदेश 698 किमी सात दिन, राजस्थान 128 किमी एक दिन, गुजरात 445 किमी पांच दिन और महाराष्ट्र 480 किमी चार दिन रहने के बाद 20 मार्च को खत्म हो जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com