Bill Gates ने भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का किया दौरा, बुनियादी सुविधाओं और जग मिशन योजना पर की चर्चा

Bill Gates Visited Maa Mangala Basti In Bhubaneswar : बिल गेट्स ने भुवनेश्वर में मिशन शक्ति बाजार का भी दौरा किया, जिसका उद्घाटन कल (मंगलवार को) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया था।
Bill Gates ने भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का किया दौरा
Bill Gates ने भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का किया दौराRaj Express

हाइलाइट्स :

  • बिल गेट्स ने स्थानीय लोगों से की बुनियादी सुविधा पर चर्चा।

  • Bill Gates ओडिशा कृषि निगरानी केंद्र का भी करेंगे दौरा।

Bill Gates Odisha Visit : ओडिशा। माइक्रोसॉफ्ट के को - फाउंडर बिल गेट्स बुधवार को ओडिशा के दौरे पर हैं। उन्होंने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का दौरा किया। यहाँ पहुंचकर उन्होंने आम लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान बिल गेट्स की सुरक्षा के लिए कड़े इंतेजामात भी किये गए थे। जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट को - फाउंडर बिल गेट्स मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगे।

बिल गेट्स ने भुवनेश्वर में मिशन शक्ति बाजार का भी दौरा किया, जिसका उद्घाटन कल (मंगलवार को) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया था। मिशन शक्ति की प्रधान सचिव सुजाता कार्तिकेयन ने कहा, 'ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति बाजार का उद्घाटन किया था। राज्य भर में 6,000 महिलाओं वाले 200 स्वयं सहायता समूह इसमें हितधारक हैं...बाजार का उद्देश्य है महिलाओं को सूक्ष्म उत्पादक बनने में मदद करें...हमारा लक्ष्य इस स्टोर के माध्यम से थोक खरीदारों को आकर्षित करना और हमारी महिला उत्पादकों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्राप्त करना भी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com