मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों को दिया टिकट
हाइलाइट्स :
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा की 40 सीटों पर मतदान होगा
मिजोरम, भारत। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियों की ओर से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस बीच अब आज सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा है।
दरअसल, मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इसके मद्देनजर आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान इन्हें टिकट दिया गया है।
ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले को उम्मीदवार बनाया गया है।
आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा को उम्मीदवार बनाया गया है।
पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस लिस्ट में देखें ओर उम्मीदवारों के नाम-

कब है मिजोरम में चुनाव :
बता दें कि, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2023 आम चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। तो वहीं, चुनाव आयोग द्वारा मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान किए जाने का ऐलान किया है एवं मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इस राज्य में विधानसभा कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो जाएगा, यहां मिजो नैशनल फ्रंट सत्ता में है।
इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मिजोरम दौरे पर ही है। यहां उन्होंने मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर भाजपा को निशाने पर लिया।
यह भी पढ़े-
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।