झारखंड: भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दिल का दौरा, रिम्स में भर्ती
झारखंड: भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दिल का दौरा, रिम्स में भर्तीSyed Dabeer Hussain - RE

झारखंड: भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दिल का दौरा, रिम्स में भर्ती

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्कात उन्हें इलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।

राज एक्‍सप्रेस। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों द्वारा यह बताया गया है कि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्कात उन्हें इलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची ले जाया गया।

गंभीर स्थिति में अस्पताल में कराया भर्ती :

मिली जानकारी के अनुसार, यह बताया जा रहा है कि, दीपक प्रकाश की एंजियोप्लास्टी की गयी है, सुबह जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस वक्त उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉक्टरों ने पहले आर्टिफिशियल पेस मेकर लगाकर उनकी स्थिति सामान्य की फिर उनका एंजियोप्लास्टी किया गया, उनके दाहिनी धमनी में सौ प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से हार्ट अटैक हुआ, अभी उनकी स्थिति स्थिर है। रिम्स के डॉक्टर उनका क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज कर रहे हैं।

इस बीच झारखंड भाजपा ने दीपक प्रकाश के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करते हुए सभी समर्थकों से रिम्स में इक्कट्ठा नहीं होने का आग्रह किया है। भाजपा ने अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने घरों से ही प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना करने कहा है।

प्रदेश मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे रिम्स :

इसके अलावा जैसे ही दीपक प्रकाश के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली, प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने के लिए रिम्स पहुंच गये। इसके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्‌वीट कर यह बताया कि, उन्होंने दीपक प्रकाश का हाल रिम्स के निदेशक से जाना उनकी स्थिति अभी स्थिर है।

4 डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज :

रिम्स अध्यक्ष डॉ विवेक कश्यप द्वारा बताया गया है कि, दीपक प्रकाश के इलाज में 4 डॉक्टरों की टीम लगी हुई है, उनके रिम्स पहुंचने से पहले ही तैयारी की जा चुकी थी। उनके आने के साथ ही इलाज शुरू किया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com