भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों पर FIR, कांग्रेस बोली - चुनौती स्वीकार, यात्रा को कोई नहीं रोक सकता

FIR Against People Involved In Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम पहुंची है। शुक्रवार को असम में इस यात्रा का दूसरा दिन है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों पर FIR
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों पर FIRRaj Express

हाइलाइट्स :

  • असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन।

  • कांग्रेस ने असम मुख्यमंत्री पर साधा निशाना।

  • पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए की गई FIR दर्ज।

असम। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े लोगों पर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि, यात्रा कथित तौर पर अपने मूल मार्ग से न चलकर दूसरे मार्ग से गुजरी इसलिए यह FIR दर्ज हुई है। इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि, हमें चुनौती स्वीकार है। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई रोक नहीं सकता। हम 7 दिन के लिए असम में हैं।

दरअसल मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम पहुंची है। शुक्रवार को असम में इस यात्रा का दूसरा दिन है। कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्राइवेट बोट से सफर किया।

इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, "हमारे द्वारा कोई नियम नहीं तोड़ा गया है। असम के मुख्यमंत्री लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम अगले 7 दिनों के लिए असम में हैं। उन्हें (असम मुख्यमंत्री) हमें गिरफ्तार करने दीजिए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।''

वहीं असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "जनता हमारे साथ है। हम किसी से या किसी एफआईआर से नहीं डरेंगे। लोकतंत्र में कोई भी सरकार हमें नहीं रोक सकती।"

जोरहट एसपी ने बताया था कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कथित तौर पर अपने मूल मार्ग से भटकने को लेकर दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com