मणिपुर हिंसा पीड़ितों की स्थिति हृदय विदारक : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है मणिपुर में हिंसा के कारण अपनों को खोने वाले और अपने घरों से बेदखल होगा राहत शिविरों में जीवन बिता रहे लोगों की स्थिति हृदय विदारक है।
Rahul Gandhi
Rahul GandhiRaj Express

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है मणिपुर में हिंसा के कारण अपनों को खोने वाले और अपने घरों से बेदखल होगा राहत शिविरों में जीवन बिता रहे लोगों की स्थिति हृदय विदारक है और राज्य में शांति बहाली के तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

गौरतलब है राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में पीड़ितों से बातचीत की और नागरिक संगठनों से मुलाकात करके राज्य में शांति बहाली के लिए प्रयास करने की अपील की।

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपने बयान में कहा, "मणिपुर में हिंसा के कारण अपने प्रियजनों और घरों को खोने वाले लोगों की दुर्दशा को देखना और सुनना हृदय विदारक है। मैं जिस भी भाई, बहन और बच्चे से मिलता हूं, उसके चेहरे पर मदद की पुकार होती है।"

उन्होंने कहा, "मणिपुर में अब लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शांति बहाली है - हमारे सभी प्रयास इस लक्ष्य की ओर एकजुट होने चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मणिपुर में विष्णुपुर जिले के मोइरांग का दौरा किया और विस्थापितों से बातचीत की। राहुल गांधी को इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर मोइरांग तक सड़क मार्ग जाने की अनुमति नहीं दी गई। वह हेलीकाप्टर से वहां पहुंचे। गुरुवार को यहां पहुंचने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचन्द्रा और कई अन्य चुराचांदपुर गए। कांग्रेस टीम को विष्णुपुर जिले में पुलिस ने दो घंटे तक रोके रखा।

इसके बाद कांग्रेस टीम वापस इंफाल आ गई। राहुल गांधी ने चुराचांदपुर जिले का दौरा किया और विस्थापितों के साथ दोपहर का भोजन किया। जिले में 03 मई को हिंसा शुरु हो गई थी।

मेघचन्द्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन टीम के मोइरांग के करीब पहुंचने पर इसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राज्य की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को सड़क मार्ग से जाने की अनुमति नहीं दी। कुछ लोग उनके साथ हेलीकाप्टर में गए। श्री गांधी को यह दौरा शांति और प्रेम का संदेश देगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी नागरिक समाज के नेताओं, राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों से बातचीत की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co