मणिपुर में भाजपा कार्यालय पर भीड़ के हमले के बाद गोलीबारी
मणिपुर में भाजपा कार्यालय पर भीड़ के हमले के बाद गोलीबारीRaj Express

मणिपुर में भाजपा कार्यालय पर भीड़ के हमले के बाद गोलीबारी : एक की मौत कई घायल

इंफाल में भाजपा के कार्यालय पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ी भीड़ के हमले के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

इंफाल, मणिपुर। प्रदेश की राजधानी इंफाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ी भीड़ के हमले के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि उग्र हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय और राज्य बलों ने भारी गोलीबारी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आज तड़के तक आंसू गैस के गोले चलते रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और भीड़ ने मुख्यमंत्री आवास तक ताबूत के साथ एक जुलूस निकालने की धमकी दी। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के एक कार्यालय को घेर लिया।

गुरुवार को इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले के बीच हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। लंबे समय तक गोलीबारी के बाद एक शव बरामद किया गया और दूसरा बाद में बरामद किया गया। सबसे पहले जो शव बरामद किया गया उसे यहां बाजार में लाया गया और लोगों ने नागरिकों की सुरक्षा में विफलता के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राज्य में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई और सभी बाजारों को बंद करने के लिए कहा गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले तीन मई से इंटरनेट बंद है और कांगपोकपी में राजमार्ग अवरुद्ध है। यह राज्य 58 दिन से हिंसा की आग में जल रहा है। अब तक 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। करीब 50 हजार लोग राहत शिविर रह रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co