मणिपुर में सेब की पैदावार से मोदी खुश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में सेब की पैदावार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि युवाओं के कुछ नया करने के जज्बे से ऐसा हो सका है।
मणिपुर में सेब की पैदावार से मोदी खुश
मणिपुर में सेब की पैदावार से मोदी खुशSocial Media

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में सेब की पैदावार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि युवाओं के कुछ नया करने के जज्बे से ऐसा हो सका है। श्री मोदी ने आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में कहा कि लोग आम तौर पर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में सेब के बाग की बात जानते हैं । इस सूची में मणिपुर को भी जोड़ दीजिये तो शायद आप आश्चर्य से भर जाएंगे। कुछ नया करने के जज़्बे से भरे युवाओं ने मणिपुर में ये कारनामा कर दिखाया है।

आजकल मणिपुर के उखरुल जिले में, सेब की खेती जोर पकड़ रही है। यहाँ के किसान अपने बागानों में सेब उगा रहे हैं। सेब उगाने के लिए इन लोगों ने बाकायदा हिमाचल जाकर प्रशिक्षण भी लिया है। इन्हीं में से एक हैं टी एस रिंगफामी योंग। ये पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती टी.एस. एंजेल के साथ मिलकर सेब की पैदावार की है। इसी तरह, अवुन्गशी शिमरे ऑगस्टीना ने भी अपने बागान में सेब का उत्पादन किया है। अवुन्गशी दिल्ली में काम करती थीं। इसे छोड़ कर वो अपने गाँव लौट गईं और सेब की खेती शुरू की। मणिपुर में आज ऐसे कई सेब उत्पादक हैं, जिन्होंने कुछ अलग और नया करके दिखाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय में, बेर बहुत लोकप्रिय रहा है। आदिवासी समुदायोँ के लोग हमेशा से बेर की खेती करते रहे हैं। लेकिन कोविड महामारी के बाद इसकी खेती विशेष रूप से बढ़ती जा रही है। त्रिपुरा के उनाकोटी के ऐसे ही 32 साल के युवा बिक्रमजीत चकमा है। उन्होंने बेर की खेती की शुरुआत कर काफी मुनाफा भी कमाया है और अब वो लोगों को बेर की खेती करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। राज्य सरकार भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आई है। सरकार द्वारा इसके लिए कई विशेष नर्सरी बनाई गई हैं ताकि बेर की खेती से जुड़े लोगों की माँग पूरी की जा सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co