चार राज्यों में भी By election का परिणाम आज
चार राज्यों में भी By election का परिणाम आजRE

Election: कर्नाटक चुनाव के साथ इन चार राज्यों में भी By-Election का परिणाम आज हुए घोषित

Election: पंजाब में जालंधर संसदीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में चनबे और स्वार विधानसभा क्षेत्रों, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय में सोहियोंग के लिए उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मई को हुए थे।

Election Results : 4 राज्यों में 10 मई को उप चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम आज घोषित किये गए हैं। बता दें कि, जालंधर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस सांसद 'संतोख सिंह चौधरी' के इस साल 14 जनवरी को पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में हिस्सा लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद संसदीय क्षेत्र खाली हो गया। जिसके लिए हाल ही में चुनाव का आयोजन किया गया।

क्यों हुए चुनाव ?

ओडिशा की बात करें तो, इस साल 29 जनवरी को तत्कालीन विधायक और राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। वहीँ, मेघालय में देखा जाएं तो, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह (HDR Lyngdoh) की भी हाल ही में हुई मृत्यु के बाद मेघालय में सोहियोंग (Sohyeong) विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी जरूरी था। इसलिए, इन दोनों ही राज्यों में चुनाव का आयोजन किया गया।

बता दे कि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने 3,02,097 वोटों से भारी जीत दर्ज की। पार्टी की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गले लगाया।

उत्तर प्रदेश के स्वार में अपना दल के उम्मीदवार शफीक एहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी को हराकर बहुत कम अंतर से स्वार विधानसभा क्षेत्र जीता। छनबे सीट पर अपना दल की उम्मीदवार रिंकी कोले ने 76,176 वोट पा कर जीत हासिल की।

ओडिशा के झारसुगुड़ा में बीजू जनता दल उम्मीदवार दीपाली दास ने लगभग 48,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की। जानकारी के लिए बता दें, दीपाली ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी हैं।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सिंशार कुपर रॉय थबाह (Sinshar Kupar Roy) ने शनिवार को मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर अपने एनपीपी उम्मीदवार को 3,400 से अधिक वोटों से हरा दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com