खेलते-खेलते 2 जुड़वां बच्चे 25वीं मंजिल की बालकनी से गिरे
खेलते-खेलते 2 जुड़वां बच्चे 25वीं मंजिल की बालकनी से गिरेSyed Dabeer Hussain - RE

UP के गाजियाबाद में खेलते-खेलते 2 जुड़वां बच्चे 25वीं मंजिल की बालकनी से गिरे

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में दो जुड़वां भाई अपार्टमेंट की 25वीं मंजिल से गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई है। हादसे के बाद परिवार में छाया मातम।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के विजयनगर इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के विजयनगर इलाके में दो जुड़वां भाई अपार्टमेंट की 25वीं मंजिल से गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई है।

225 फीट ऊपर से गिरे बच्‍चे :

बताया जा रहा है कि, गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की यह घटना बीती रात यानी शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे हुई है। इन दोनों बच्‍चों की उम्र 14 साल की है, जो बालकनी में खेलते वक्त 225 फीट ऊपर से गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तो वहीं, इस हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्‍चों की मां ने बताया :

बच्‍चों की मां ने बताया कि, ''शनिवार शाम को मेरी पति से मोबाइल पर बात हो रही थी। तभी सूर्य नारायण ने भी अपने पापा से बात की थी। पूछा था कब आएंगे? इसमें उन्होंने कहा था कि, एक दिन की बात है। जल्दी आ रहा हूं।'' इस दौरान जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो आज रविवार बच्‍चों के पिता भी सुबह मुंबई से सीधे गाजियाबाद में पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों जुड़वां भाई थे और 9वीं क्लास में पढ़ते थे। तो वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि, बच्चों के पिता किसी काम से मुंबई गए हुए थे, उनकी बड़ी बहन और मां अंदर कमरे में थीं। इसी दौरान रात को करीब डेढ़ बजे ये घटना हुई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि, इतनी रात बच्चे बालकनी में क्यों खेल रहे थे। अभी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर विजयनगर योगेंद्र मलिक ने बताया- बालकनी में लगी ग्रिल की ऊंचाई करीब साढे़ 3 फीट है। ग्रिल के पास ही एक कुर्सी रखी हुई थी। कुर्सी पर प्लास्टिक का 6 इंच ऊंचा स्टूल रखा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि दोनों भाई कुर्सी पर रखे स्टूल पर चढ़कर नीचे की तरफ झांक रहे होंगे। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल, सभी एंगल से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com