दिल्ली विधानसभा चुनाव में "आम आदमी पार्टी " की वापिसी लगभग तय
दिल्ली विधानसभा चुनाव में "आम आदमी पार्टी " की वापिसी लगभग तयSocial Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में "आम आदमी पार्टी " की वापिसी लगभग तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है। इस बार पार्टी को 10 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। आप के हिस्से की ये सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं। भाजपा को पिछली बार 3 सीटें मिली थीं, वह इस बार 15 से 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस पिछली बार की ही तरह इस बार भी शून्य पर है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। दिल्ली में अभी आप की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को 67 सीटों पर विजय प्राप्त हुयी थी।

अभी तक मिले चुनावी अपडेट के अनुसार आप 55 और भाजपा 15 सीटों पर आगे है। कांग्रेस शून्य पर पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 1427 वोटों से पीछे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक ओखला से आप के अमानतुल्ला खान 194 वोट से पीछे, हालांकि अमानतुल्ला ने ट्वीट किया- पांच राउंड के बाद मैं 22 हजार वोटों से आगे। ओखला से आप के अमानतुल्ला खान पीछे। बता दें , शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। भाजपा मुख्यालय में पोस्टर लगा- विजय से हम अहंकारी नहीं होते, हार से निराश नहीं होते। इससे ये तो साफ़ होता दिल्ली में एक बार आम आदमी की सरकार बनने जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co