जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है, तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है: अखिलेश यादव

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में SP अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने विजय यात्रा की शुरुआत की और कहा- कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है।
जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है, तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है: अखिलेश यादव
जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है, तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है: अखिलेश यादवTwitter

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है और इस बीच समाजवादी पार्टी (SP) के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कानपुर में आज मंगलवार को विजय यात्रा की शुरुआत कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है।

विजय रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब :

आज कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया, इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए यात्रा में मौजूद लोगों का अभिनंदन किया, तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।

भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया :

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है। प्रदेश में जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है, तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे।

लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

SP प्रमुख अखिलेश यादव

भाजपा की सत्ता जाने वाली है :

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया- समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com