दिल्ली आएगा आज अमर सिंह का पार्थिव शरीर-कल होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में आज दोपहर 3:30 बजे तक विशेष विमान से अमर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंच जाएगा और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
दिल्ली आएगा आज अमर सिंह का पार्थिव शरीर-कल होगा अंतिम संस्कार
दिल्ली आएगा आज अमर सिंह का पार्थिव शरीर-कल होगा अंतिम संस्कार Social Media

दिल्ली, भारत। देश में राजनीति के बदलाव के अमर साक्षी 'अमर सिंह' ने कल 1 अगस्त को सिंगापुर में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन से राजनीति की 'अमर कथा' का अंत हो गया है।

कल होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज नेता अमर सिंह के करीबियों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा, उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है, जो आज विशेष विमान से सांसद अमर सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है, जो करीब 3:30 बजे तक दिल्ली पहुंचेगा। वहीं अमर सिंह के करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं, अमर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट से उनके दिल्ली स्थित छतरपुर फार्महाउस ले जाया जाएगा।

बता दें कि, समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और हाल के दिनों में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि, पिछले डेढ़ महीने से अमर सिंह ICU में भर्ती थे। अमर सिंह का दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था, लेकिन कल पेट में इंफेक्शन फैलने से तबीयत बिगड़ी थी। राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया, वह 64 वर्ष के थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com