अमित शाह ने SGPGI अस्पताल पहुंचकर पूर्व CM कल्याण सिंह की सेहत का हाल-चाल जाना

देश के सबसे आधुनिक फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने SGPGI अस्पताल में पहुंचकर कल्याण सिंह की सेहत का हाल-चाल जाना।
अमित शाह ने SGPGI अस्पताल पहुंचकर पूर्व CM कल्याण सिंह की सेहत का हाल-चाल जाना
अमित शाह ने SGPGI अस्पताल पहुंचकर पूर्व CM कल्याण सिंह की सेहत का हाल-चाल जानाTwitter

उत्‍तर प्रदेश, भारत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रविवार को एक दिन के उत्‍तर प्रदेश दौरे पर आए हैं। इस दौरान सबसे पहले यूपी पहुंचने के बाद अमित शाह ने लखनऊ के पिपरसंड में इंस्टिट्यूट की आधारशिला रखी। इसके बाद आज वे SGPGI अस्‍पताल में एडमिट भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ का हालचाल जानने पहुंचे।

पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत है स्थिर :

दरअसल, महीने भर से भी ज्‍यादा समय हो गया है, कल्याण सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। इसी के चलते उनका संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में इलाज चल रहा है। इस बीच देश के सबसे आधुनिक फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने SGPGI अस्पताल में पहुंचकर यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह की सेहत का हाल-चाल लिया। इस दौरान पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमान ने कहा, ''पूर्व सीएम की हालत स्थिर है। केंद्रीय गृह मंत्री उनकी सेहत को लेकर जानकारी ली और डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की।''

बाबूजी का प्रदेश व देश की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान है :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा- आज SGPGI लखनऊ में जाकर हम सभी के प्रेरणास्त्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का स्वास्थ्य जाना। बाबूजी का प्रदेश व देश की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान है। विचारधारा के प्रति उनके समर्पण से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। ईश्वर से उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के SGPI अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व CM कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली, इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। बता दें कि, कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन तकलीफ और बढ़ने के बाद उन्हें 'नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन' पर रखा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com