अब किसी बेटी के साथ नहीं होने देंगे दूसरा निर्भया कांड: केजरीवाल

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी जाने के बाद सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने देश में दूसरा निर्भया कांड न होने देने का संकल्प लेने की अपील की है।
अब किसी बेटी के साथ नहीं होने देंगे दूसरा निर्भया कांड: केजरीवाल
अब किसी बेटी के साथ नहीं होने देंगे दूसरा निर्भया कांड: केजरीवालTwitter Video

राज एक्‍सप्रेस। निर्भया केस का 7 सालों बाद न्‍याय का एक नया सवेरा आया है एवं देश में सभी खुश हैं कि, आखिरकार निर्भया के चारों दोषियों 'मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता' को आज सुबह फांसी हो ही गई और उसे इंसाफ मिल है। वहीं दूसरी ओर हर जगह से नेताओं व लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। हाल ही में चारों दोषियों को फांसी दी जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए ये बात कही है-

क्‍या बोले केजरीवाल?

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को दोषियों की फांसी के बाद देशवासियों से निर्भया सरीखा दूसरा मामला न होने देने का संकल्प लेने की अपील की है।

न्याय मिलने में सात साल लग गए, आज हमें एक प्रण लेना चाहिए कि फिर कभी इस तरह की घटना नहीं होने देंगे। हमने देखा कैसे दोषियों ने हाल ही तक कानून के साथ छेड़छाड़ की। हमारी व्यवस्था (सिस्टम) में कई खामियां है, हमें सिस्टम ठीक करने की जरूरत है।
CM अरविंद केजरीवाल

आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, ''आज संकल्प लेने का दिन है- कि अब दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे। पुलिस, कोर्ट, राज्य सरकार, केंद्र सरकार- सबको संकल्प लेना है कि, हम सब मिलकर सिस्टम की ख़ामियों को दूर करेंगे और भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।''

बता दें कि, निर्भया गैंगरेप कांड को अंजाम देने वाले चारों दोषियों को आज 20 मार्च को तिहाड़ जेल के फांसी घर में सुबह ठीक 5:30 बजे फांसी पर लटका दिया गया है। दांव पेंच के खेलों का अंत के साथ आज न्याय की सुबह आई और निर्भया को इंसाफ मिला है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर!

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com