मैनपुरी में BJP नेता को हमलावरों ने मारी गोली
मैनपुरी में BJP नेता को हमलावरों ने मारी गोलीSyed Dabeer Hussain - RE

मैनपुरी में BJP नेता को हमलावरों ने मारी गोली, आगरा के अस्पताल में हैं भर्ती

खबर आई है कि, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जिले में बाइक सवार हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को गोली मार दी। उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

मैनपुरी, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, मैनपुरी जिले में बाइक सवार हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया (Gautam Katheria) पर जानलेवा हमला करते हुए भाजपा नेता को गोली मार दी।

आगरा के अस्पताल में चल रहा है इलाज:

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को भाजपा के नेता अपनी मां को दवा दिलाने के लिए मैनपुरी गए हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब भोगांव-मैनपुरी मार्ग के पास ललूपुर के पास बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां भाजपा नेता के सीने में जा लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

फिलहाल, भाजपा नेता को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि, ललूपुर इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने तीन से चार गोलियां मारी।

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कथरिया को गोली मारे जाने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के संबंध में जानकारी ली।जिलेभर में पुलिस नाकेबंदी करके हमलावरों को तलाशती रही, लेकिन हमलावरों का कोई पता नहीं चला।

मैनपुरी के एसपी ने बताया:

मैनपुरी के एसपी ने इस बारे में बताया कि, "बीजेपी अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कथरिया बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। एसपी ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com