घेरो केजरीवाल को, भाजपा का नया प्लान!

नई दिल्ली : दिल्ली जीतने के लिए प्रदेश भाजपा आक्रामक मूड में दिखाई देने लगी है। हर कहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने की योजना बनाई जा रही हैं।
घेरो केजरीवाल को, भाजपा का नया प्लान!
घेरो केजरीवाल को, भाजपा का नया प्लान!Syed Dabeer Hussain - RE
Author:

राज एक्सप्रेस। दिल्ली जीतने के लिए प्रदेश भाजपा आक्रामक मूड में दिखाई देने लगी है। हर कहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने की योजना बनाई जा रही है। उनके सरकार की कमियां, किए गए वादों का हिसाब और विकास यात्रा की सच्चाई को बाहर लाने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुस्तैदी दिखाने में लग गए हैं। खबर है कि भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को यह मंत्र दिया है कि, केंद्र सरकार के काम-काज को अधिक से अधिक प्रचारित करें और दिल्ली की जनता से उनके झूठ का पर्दाफाश करें।

उन्होंने यह भी कहा है कि, वह दिल्ली सरकार से भी काम-काज का हिसाब मांगें। शाह के मुताबिक जिस प्रकार 2013 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों के समय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार को घेरा था उसी प्रकार भाजपा को इस वक्त की दिल्ली सरकार को घेरना चाहिए।

क्या सवाल करें आप :

आप के मंत्रियों से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने साढ़े चार साल में क्या काम किए हैं? अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? पानी-बिजली, सीवर-नालियां और सड़कें किस हद तक बनी या दुरूस्त की गई हैं? साथ ही शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर उनके दावे कितने सही या गलत हैं। श्री शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह भी नसीहत दी है कि वह सबसे पहले इसकी पड़ताल करें। अध्ययन व मुकम्मल जानकारी हासिल करने के बाद ही जनता के बीच जाकर अपने सवाल रखें।

चुनावी रणनीति में शाह :

दिल्ली की चुनावी रणनीति में भी श्री शाह रूचि ले रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने निवास पर दिल्ली के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सातों लोकसभा के सांसद, चारों विधायक, रास सांसद विजय गोयल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय आदि मौजूद थे। उन्होंने आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए नेताओं से कहा कि, दिल्ली के विकास से संबंधित सवालों से दिल्ली सरकार को घेरना चाहिए, वहीं केंद्र की नीतियों या उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना चाहिए।

केजरी के वादों की सूची :

श्री शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं चांदनी चैक से लोकसभा सांसद डा. हर्षवर्द्धन से बकायदा केजरीवाल के पूर्व में किए गए वादों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें पूरा कराने के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि जल्द ही पार्टी 14 जिलों में ‘दिल्ली बचाव परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी जो 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क भी करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com