हिमाचल प्रदेश के सोलन में बस चट्टान से गिरी-हादसे में कई लोग घायल

हिमाचल प्रदेश में सोलन ज़िले के नालागढ़ के बरोटीवाला में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, अचानक अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में बस चट्टान से गिरी-हादसे में कई लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के सोलन में बस चट्टान से गिरी-हादसे में कई लोग घायलSocial Media

हिमाचल प्रदेश, भारत। देश के राज्‍यों में दुर्घटनाओं की खबरें लगातार बढ़ रही हैं, रोजाना कहीं न कहीं से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं और कभी-कभी तो लापरवाही के कारण भी सड़क हादसे हो रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में सोलन ज़िले के नालागढ़ के बरोटीवाला में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

चट्टान से गिरी बस, 32 लोग घायल :

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सोलन ज़िले के नालागढ़ के बरोटीवाला में एक बस चट्टान से गिरने से 32 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज़ स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने बताया कि, "प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सभी घायलों को निकाल दिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है।"

हिमाचल प्रदेश में सुबह से हो रही बारिश :

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में सुबह से बारिश हो रही है और भारी बारिश के कारण भी हादसा होने की आशंका है, बीएमओ नालागढ़ अजय पाठक ने हादसे की पुष्टि हुई है।

घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, कंडक्टर को ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। 32 सवारियों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए पट्टा महलोग लाया गया, जिनमें से 30 की हालत को देखते हुए उन्हें नालागढ़ के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया था। एक की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

बीएमओ नालागढ़ अजय पाठक

जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी बस :

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वो जोहड़जी साहिब से नालागढ़ की ओर जा रही थी, तभी यह बस हादसे का शिकार हो गई और अचानक अनियंत्रित होकर बस चट्टान से गहरी खाई में जा गिरी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co