दिल्ली सचिवालय में CM केजरीवाल ने ध्वजारोहण कर दिया ये खास संदेश

दिल्ली सचिवालय में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयोजित समारोह में हिस्‍‍‍‍सा लिया और तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही जनता को संबोधित किया...
दिल्ली सचिवालय में CM केजरीवाल ने ध्वजारोहण कर दिया ये खास संदेश
दिल्ली सचिवालय में CM केजरीवाल ने ध्वजारोहण कर दिया ये खास संदेशTwitter

दिल्ली, भारत। कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले यानी आज दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयोजित समारोह में हिस्‍‍‍‍सा लिया और तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर सभी मंत्री और सचिवालय के कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

झुग्गीवालों को मिलेंगे फ्लैट्स :

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत के महान गणतंत्र की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां ध्वजारोहण करने के बाद जनता को संबाेधित किया। CM केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा- दिल्ली सरकार झुग्गीवालों को मकान देने की योजना पर तेज़ी से काम कर रही है। बहुत सारे फ्लैट्स बनकर तैयार हो चुके है। दिल्ली सरकार आने वाले समय में सभी झुग्गीवालों को फ्लैट्स देने में कामयाब होगी।

दिल्ली सरकार हेल्थ कार्ड जारी करने जा रही है, जिसमें आपके स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी होगी। आपको अस्पतालों की लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आप ऑनलाइन या फोन पर डॉक्टर्स से मिलने का समय ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली से सीखकर दुनिया ने होम आइसोलेशन को अपनाया :

इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि, ''दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत दिल्ली में की गई। अभी तक 3 लाख से ज़्यादा मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में हो चुका है। दिल्ली ने जब से होम आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू की तब से देश और दुनिया ने दिल्ली से सीखकर होम आइसोलेशन को अपनाया।''

CM केजरीवाल ने कहा- न्यूयॉर्क में अप्रैल 2020 के पहले हफ्ते में 6300 केस आए। वहां 6300 केस में भी न्यूयॉर्क का सारा हेल्थ सेक्टर गिर कर गए। वहां अस्पतालों में जगह नहीं थी और कॉरिडोर और सड़कों पर मरीज पड़े थे। केवल न्यूयॉर्क ही नहीं कई विकसित देशों का हाल खराब रहा। दिल्ली में 8 नवंबर को साढ़े 8 हजार केस आए, तब भी बड़ी संख्या में बेड खाली पड़े थे। दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में जो स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया है, उसी का नतीजा है कि महामारी में हमने अच्छा मैनेजमेंट किया। इसमें हेल्थ वर्कर्स का अहम योगदान है। जब दिल्ली में सबसे अधिक केस आए, तभी भी दिल्ली का हेल्थ सिस्टम गिरा नहीं हुआ। सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com