दिल्‍ली CM केजरीवाल बोले-इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा है। पहला हमारे डॉक्टर्स चीन के वायरस के खिलाफ और दूसरा भारत के वीर जवान सीमा पर लड़ रहे हैं।
दिल्‍ली CM केजरीवाल बोले-इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा
दिल्‍ली CM केजरीवाल बोले-इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहाTwitter

दिल्‍ली, भारत। देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की महामारी की मौजूदा स्थिति को लेकर आज 22 जून को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्‍होंने दिल्‍ली में कितने कोरोना केस है, इस बारे में भी बताया हैं।

दिल्‍ली में कोरोना केस :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, दिल्‍ली में अब तक लगभग 25,000 एक्‍टिव केस है, 33,000 लोग ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं और 25,000 लोग ऐसे हैं, जिनको अभी भी कोरोना है। अस्‍पतालों में इस समय 6000 के करीब लोग हैं और 12,000 के करीब लोगों का उनके घर में इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रोजना 18000 टेस्ट :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, पहले दिल्ली में हर रोज 5000 टेस्ट हुआ करते थे, अब दिल्ली में रोज 18000 टेस्ट किये जा रहे हैं। दिल्ली सरकार अब हर मरीज़ को पल्स मीटर देने जा रही है। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल जाँच सकेंगे। अगर वो पाते हैं कि, उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है, तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

हमनें युद्धस्तर पर कोरोना बेड का इंतज़ाम किया है। दिल्ली में इस समय लगबग 7000 बेड खाली हैं। चिंता न करें, हम बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आगे उन्‍होंने ये भी कहा कि, 'दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर कोरोना से काबू पा रही है। यह समय राजनीति करने का नहीं है। लड़ाई-झगड़े का भी नहीं है। अगर आपस में लड़ेंगे तो करोना जीत जाएगा, मिलकर लड़ेंगे तो कोरोना हार जाएगा। '

देश चीन के खिलाफ लड़ रहा दोहरा युद्ध :

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा है। पहला हमारे डॉक्टर्स चीन के वायरस के खिलाफ लड़ रहे है और दूसरा भारत के वीर जवान सीमा पर लड़ रहे हैं। हमारे 20 जवान सीमा की सुरक्षा करते वक़्त पीछे नहीं हटे तो हम सब भी पीछे नहीं हटेंगे।''

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com