उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में CM योगी का संबोधन
उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज तृतीय अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम हुआ, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी की पुण्य स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में CM योगी ने अपने संबोधन में यह बातें कहीं।
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए खेल का अपना महत्व है :
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में अपने संबोधन में कहा- 2017 में सरकार में आने के बाद हम लोगों ने कुछ कार्यक्रम चलाए। हर गांव में खेल का मैदान हो, ओपन जिम का निर्माण हो, स्टेडियम और मिनी स्टेडियम का निर्माण हो। जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए खेल का अपना महत्व है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि, ''प्रधानमंत्री जी ने 'खेलो इंडिया खेलो' का आयोजन शुरू किया था। चार साल के अंदर ही इसका नतीजा भी देखने को मिला। पहली बार सबसे बड़ा दल ओलंपिक में गया और सबसे अधिक पदक भी जीत कर देश का सम्मान बढ़ाया। जीवन में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए खेल का अपना एक महत्व है। खिलाड़ी जब सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलता है तो अपने देश और प्रदेश के लिए खेलता है।''
अभी हाल ही में मोदी जी की प्रेरणा से देश के सभी 543 संसदीय सीटों पर सांसद खेल कुंभ का आयोजन हुआ। खेलों के प्रति ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी की बहुत रुचि थी। बचपन के समय वह अखाड़े में नियमित रूप से जाते थे। कबड्डी और कुश्ती के वह स्वयं एक बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
CM योगी ने आगे यह भी कहा- खिलाड़ी जब खेल के मैदान में खेलता है तो उसका भरपूर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए, क्योंकि जब वह खेलता है तो देश के लिए, प्रदेश के लिए और समाज के लिए खेलता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।