झांसी जलसा कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह और CM योगी
झांसी जलसा कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह और CM योगीPriyanka Sahu -RE

झांसी जलसा कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह और CM योगी

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'झांसी जलसा' कार्यक्रम में कहा- इसआयोजन को देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के साथ जोड़कर और भी अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास हुआ है।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। भाजपा की उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों जोरों से चल रही है। इस बीच आज बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के जनपद झांसी में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'झांसी जलसा' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

शौर्य, पराक्रम, वीर व वीरांगनाओं की धरती के रूप में झांसी की पहचान है :

झांसी जलसा कार्यक्रम में CM योगी ने अपने संबोधन में कहा- राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व 'झांसी जलसा' का उद्घाटन करने हेतु स्वयं मा. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी झांसी की धरती पर पधारे हैं, इसके लिए मैं उनका UP सरकार की ओर स्वागत व अभिनंदन करता हूं एवं मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। शौर्य, पराक्रम, वीर व वीरांगनाओं की धरती के रूप में झांसी की पहचान है। यह वर्ष झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 193वीं जयंती का है। इस आयोजन को देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के साथ जोड़कर और भी अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास हुआ है।

राष्ट्र धर्म ही हमारा धर्म है। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। इस धर्म का अनुपालन कर हम न केवल वर्तमान को बल्कि आने वाले भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। इसी भाव के साथ झांसी में यह आयोजन हो रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

  • 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी' कौन ऐसा भारतीय है जो इन पंक्तियों को कभी विस्मृत कर सकता है। 'मैं अपनी झांसी हरगिज नहीं दूंगी' रानी लक्ष्मीबाई का यह अमृत वाक्य प्रत्येक भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है।

  • बुंदेलखंड में सिंचाई की परियोजनाओं पर जिस तेजी से कार्य प्रारम्भ हुए हैं, वे हम सभी के समक्ष एक उदाहरण हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से हम 'बुंदेलखंड' की जीवन रेखा को विकास से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

  • केंद्र व UP सरकार मिलकर बुंदेलखंड के हर गांव में मार्च-2022 तक 'हर घर तक शुद्ध पेयजल' पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाने में सफल हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com