उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने बहराइच काे दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में आज CM योगी ने जनपद बहराइच में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने बहराइच काे दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात
उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने बहराइच काे दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगातTwitter

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने राज्‍य केे जिलों में कुछ न कुछ परियोजना की सौगात दे रहे हैं। अब आज 27 मार्च को उन्‍होंने बहराइच को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।

बहराइच में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण :

जी हां, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा आज CM योगी ने जनपद बहराइच में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्‍होंने 333.83 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। साथ ही बहराइच में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम को CM योगी ने संबोधित किया।

विकास जब होता है तो रोजगार उसके साथ आता है :

बहराइच में CM योगी ने कहा- विकास जब होता है तो रोजगार भी उसके साथ आता है। रोजगार हर एक के चेहरे पर खुशहाली लाने का माध्यम बनता है। मैं महराजगंज में 279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर सभी को हृदय से बधाई देता हूं।

CM योगी के संबोधन में प्रमुख बातें-

  • हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी का कार्य किया था। अनुमानित रूप से अकेले महराजगंज में लगभग 01 लाख किसानों की कर्ज माफी हुई थी, मतलब 05 लाख किसान परिवार अकेले महराजगंज जनपद में लाभान्वित हुए थे।

  • हमने पिछले 04 वर्षों में 100 से अधिक नगर निकाय बनाए हैं, जिसमें 04 तो अकेले महराजगंज जिले में हैं। यह कार्य विकास की एक नई सोच पैदा करने व रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं।

  • चौक अब नगर पंचायत बन गया है। ऐसे में अधिक संख्या में सफाई कर्मी यहां कार्य करेंगे और स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ेंगे। सड़कें चौड़ी होंगी, जलनिकासी की व्यवस्था होगी। नगर पंचायत का अपना कार्यालय होगा जो मिनी सचिवालय के रूप में कार्य करेगा।

  • हम नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ एक बॉर्डर रोड का भी निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत महराजगंज जिले से होगी। यह मार्ग आपको महराजगंज से सीधे पीलीभीत तक लेकर चला जाएगा और उत्तराखंड के साथ जोड़ने का भी कार्य करेगा।

  • हम यहां की चारों नगर पंचायतों के लिए धन आवंटित करने जा रहे हैं। इसकी व्यवस्था की जा चुकी है। अप्रैल के बाद यहां भवन निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो, इसके लिए प्रशासन अभी से प्रक्रिया प्रारंभ करें।

  • आजादी के बाद प्रदेश में लगभग 100 वनटांगिया गांव थे। आज हमने महराजगंज के लगभग 18 गांवों को राजस्व गांव घोषित कर जनता को मतदाता सूची में शामिल किया है। पहली बार यहां ग्राम प्रधान का चुनाव होने जा रहा है।

  • महराजगंज के वनटांगिया गांव ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग शुरू करने की ओर कदम बढ़ाकर मिसाल कायम की है।

  • 16 जनपदों के लिए सरकार एक पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसके तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए PPP मोड में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने जा रही है। इसमें महराजगंज जिला भी शामिल है।

मैं महराजगंज जनपद के सभी नागरिकों को लगभग 280 करोड़ लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी के लिए होली पर मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com