CM योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात और कहा- ये सुलतानपुर को दीवाली का उपहार है

उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने आज सुलतानपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं 46.33 करोड़ रूपए की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
CM योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात और कहा- ये सुलतानपुर को दीवाली का उपहार है
CM योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात और कहा- ये सुलतानपुर को दीवाली का उपहार हैRajexpress

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज शनिवार को सुलतानपुर में 271 करोड़ रूपए से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी है और इस दौरान उन्‍होंने यहां 46.33 करोड़ रूपए की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया।

जनपद सुलतानपुर के निवासियों को दीपावली का उपहार :

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास के बाद CM योगी ने अपने संबोधन में कहा- ये परियोजनाएं जनपद सुलतानपुर के निवासियों को दीपावली का उपहार है। जनपद सुलतानपुर में आज एक साथ 307 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर मैं समस्त मंचासीन महानुभावों व सभी जनपदवासियों को हृदय से बधाई देता हूं व अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

आगे उन्‍होंने ये भी कहा, ''प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अनुकम्पा से केंद्र और UP सरकार मिलकर जनपद सुलतानपुर को एक नया मेडिकल कॉलेज दे रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज हेतु मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सर्वाधिक लाभ लेने वाला जनपद सुलतानपुर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे इस जनपद से होकर गुजर रहा है। यहां के किसानों को एक्सप्रेस-वे के लिए अधिगृहित जमीनों के लिए चार गुना मुआवजा मिला।''

जनपद सुलतानपुर का यह मेडिकल कॉलेज पहले चरण में 500 बेड्स का बनने जा रहा है। इस बड़े अस्पताल के माध्यम से यहां की जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

CM योगी ने बताया- पहले भारत में 2004 से लेकर 2014 तक किस प्रकार की सरकारें थीं, उनका एक ही उद्देश्य होता था। जैसे भी हो भारत की आस्था पर प्रहार करना। जैसे भी हो, भारत के विकास को बाधित करना, और फिर यही क्रम उनका बढ़ता गया। एक समय तो ऐसा आ गया था 2009 के बाद, जब हर दिन एक नया घोटाला कांग्रेस के नेतृत्व की केंद्र सरकार का देश के सामने आता था। पूरा देश हैरान और परेशान होता था। एक परिवार दिल्ली में और एक परिवार लखनऊ में बैठकर गरीब के पैसे को हड़पने का कार्य करता था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com