UP के CM योगी ने जनपद देवरिया को दी 412 विकास परियोजनाओं की सौगात
UP के CM योगी ने जनपद देवरिया को दी 412 विकास परियोजनाओं की सौगातSyed Dabeer Hussain - RE

UP के CM योगी ने जनपद देवरिया को दी 412 विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में 200.92 करोड़ रुपए की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में 200.92 करोड़ रुपए की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

CM योगी ने बताया- देवरिया में मेडिकल कॉलेज बने, वह एक सपने की तरह था। लोगों को लगता ही नहीं था कि ये सपना साकार होगा। इस क्षेत्र के मरीजों के इलाज के लिए सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज था- वो भी गोरखपुर में बना बीआरडी मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगर पहिए लगे होते, तो सपा-बसपा वालों ने इसे बेच दिया होता। जैसे इन्होंने चीनी मिलों को बेच दिया था।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के सर्वांगीण विकास के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उससे आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पहले एम्स में इलाज के लिए दिल्ली जाना होता था। अब वो एम्स स्वयं गोरखपुर में ही आ गया है। अगले महीने प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी उसका लोकार्पण करने जा रहे हैं।

CM योगी द्वारा संबोधन में कहीं गई बातें -

  • 2012 से लेकर 2017 के बीच आपने इस भाटपार विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक को जिताया था। क्या 2012 से लेकर 2017 के बीच बिजली मिलती थी?

  • सपा के लोग विकास विरोधी हैं। ये लोग बिजली के विरोधी हैं। ये शिक्षा के विरोधी हैं। पहले बिजली नहीं आती थी। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से बिजली दे रही है।

  • 2017 के पहले इस क्षेत्र में खाद्यान्न माफिया यहां बड़ा हावी रहते थे। 2017 के पहले गरीब को अनाज नहीं मिल पाता था। आज राशन सबको मिल रहा है।

  • पिछली सरकारों में बैठे लोगों को अपना घर भरने से फुर्सत नहीं थी। अपने परिवार के विकास के लिए समय था, लेकिन जनता के लिए फुर्सत नहीं थी।

  • मुझे याद है जब दुर्गापूजा का त्योहार आता था, तब लार में दंगे हो जाते थे। कोई पर्व और त्योहार आता था, तो भाटपार रानी में तनाव हो जाता था। भटनी में गरीबों के मकान जला दिए जाते थे।

  • उस वक्त सरकार पीड़ितों के साथ नहीं, दंगाईयों के साथ खड़ी थी। साढ़े चार साल में आपने कोई दंगा देखा। हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हो सकता।

  • माफियाओं पर बुल्डोजर चल रहा है। जब ये बुल्डोजर चल रहा है, तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है। सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग खूब विरोध कर रहे हैं। ये जितने माफिया हैं, वो सब भस्मासुर हैं। इन भस्मासुरों को जो पालेगा, वो अपने विनाश का ही रास्ता तैयार करेगा। भस्मासुर को प्रश्रय देने वाले लोग महाभस्मासुर हैं। इसलिए सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

  • हमारा देवरिया और कुशीनगर का क्षेत्र चीनी का कटोरा कहा जाता था। बसपा और सपा सरकार के समय 21 चीनी मिलें बेच दी गईं। यहां के नौजवानों को बेरोजगार करने का काम, यहां के किसानों के पेट पर लात मारने का काम सपा-बसपा की सरकारों ने किया है।

  • यहां की चीनी मिलों को बेच दिया था। इतनी बेशर्मी के साथ सपा-बसपा के लोग आते हैं और कहते हैं हम आपका कल्याण कर देंगे। मैं यह कहता हूं- जब आपको समय मिला था, तब आपने क्या काम किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com