Chhalawa Divas Congress
Chhalawa Divas Congress Sushil Dev

कांग्रेस ने मनाया छलावा दिवस, कहा- "वी हेट केजरीवाल''

नई दिल्ली: हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली के तमाम सफाई कर्मचारी संगठनों ने 'छलावा दिवस' मनाया और मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया, वहीं राजेश लिलोठिया ने इसकी अध्यक्षता की।

राज एक्‍सप्रेस। कांग्रेस ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली की जनता को केवल मूर्ख बनाया है। गुरूवार को कांग्रेस पार्टी ने 'छलावा दिवस' (Chhalawa Divas Congress) मनाया और मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने इसकी अध्यक्षता की। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली के तमाम सफाई कर्मचारी संगठनों ने सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर छलावा दिवस के रूप में जोरदार प्रदर्शन किया और आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने केजरीवाल का पुतला दहन भी किया।

केजरीवाल सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया :

दिल्ली के सभी 12 जोन से आए सफाई कर्मचारी संगठनों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिलोठिया ने कहा कि, 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सफाई कर्मचारियों के पक्ष में बहुत सारी घोषणाएं की थी, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में केजरीवाल सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ किया, एक भी वादा पूरा नहीं किया और एक बार पुनः सत्ता पाने के लिए केजरीवाल ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अधिकार दिवस का आयोजन कर पुनः वायदों का पिटारा खोलने का उपक्रम करने का मंसूबा बनाया था, परंतु दिल्ली के तमाम सफाई कर्मचारियों के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समर्थन से केजरीवाल के निवास पर छलावा दिवस के रूप में धरना—प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की सूचना और अपने झूठे वादों की पोल खुलने के डर से केजरीवाल ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा झूठा :

कांग्रेस का आरोप है कि, सफाई कर्मचारियों से उन्होंने वादा किया था कि, सत्ता में आते ही वह सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे, पर आज भी दिल्ली में सफाई का कार्य ठेकेदारी प्रथा के अनुसार ही चल रहा है। आज भी उनको समय पर सैलरी नहीं मिलती है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा झूठा निकला। कैश लेश मेडिकल कार्ड की बात हो या पेंशन का वायदा ये सब भी झूठा ही साबित हुआ। लिलौठिया ने कहा कि, भाजपा और केजरीवाल के सफाई कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैये के खिलाफ दिल्ली नगर-निगम के 12 जोनों में 'आई हेट केजरीवाल' कार्यक्रम चलाया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com