शक्तिनगर : प्रियंका गांधी के दूत बनकर आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष

शक्तिनगर, उत्तर प्रदेश : रामराज गौड़ ने पीड़िता से बातचीत करके जानकारी ली और आश्वासन दिया कि उचित प्रकरण की वास्तुस्थिति से प्रियंका गांधी को अवगत कराया जाएगा।
प्रियंका गांधी के दूत बनकर आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष
प्रियंका गांधी के दूत बनकर आए कांग्रेस जिला अध्यक्षShashikant Kushwaha

हाइलाइट्स :

  • रेप पीड़िता का जाना हाल

  • दसवीं टापर का किया सम्मान

  • मां ज्वालामुखी दरबार में राम राज गौड़ ने लगाई हाजिरी

शक्तिनगर, उत्तर प्रदेश। सिंगरौली जिले से सटे उत्तर प्रदेश का जिला सोनभद्र जहां पर प्रियंका गांधी के निर्देश पर उर्जांचल प्रथम दौरे पर आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम राज गौड़ ने शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बलिया नाला मुहल्ले में रेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हाल जाना आपको बताते चलें कि संबंधित मामले में पीड़िता के द्वारा प्रियंका गांधी से मदद की गुहार लगाई गई थी उक्त आशय पर जिला अध्यक्ष के द्वारा पीड़िता से मुलाकात की गई।

पीड़िता ने लगाई थी प्रियंका गांधी से मदद की गुहार :

कांग्रेस नेता मनोनित रवि ने बताया कि 2014 में पीड़िता के साथ रेप की घटना हुई थी और आरोपी को 10 वर्ष की जेल भी हुई थी। पीड़िता ने उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी से गुहार लगाई थी कि आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद उसके साथ मारपीट करता है और बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है। उचित प्रकरण की संज्ञान लेने के लिए प्रियंका गांधी ने सोनभद्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष को दूत बनाकर भेजा था ताकि स्थिति की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गौड़ ने पीड़िता से बातचीत करके जानकारी ली और आश्वासन दिया कि उचित प्रकरण की वास्तुस्थिति से प्रियंका गांधी को अवगत कराया जाएगा।

जिले के प्रतिभावान बेटी से की मुलाकात :

उर्जांचल प्रथम दौरे पर आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात दसवीं बोर्ड परीक्षा में सोनभद्र में तीसरा स्थान प्राप्त कर ऊर्जांचल का नाम रौशन करने वाली बिटिया खुशनुमा प्रवीन पुत्री रशीद खान से मुलाकात कर बधाई व आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के वरिष्ठजनों, युवाओ व छात्रों से पीडब्लूडी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर वार्ता किया और क्षेत्र की गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था की सुध ली।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com