देश में महामारी की तेज गति के बीच आई खुशखबरी-दिल्‍ली में कोरोना कंट्रोल

दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात में सुधार आ रहा है, अब सूबे में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। इस बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है।
देश में महामारी की तेज गति के बीच आई खुशखबरी-दिल्‍ली में कोरोना कंट्रोल
देश में महामारी की तेज गति के बीच आई खुशखबरी-दिल्‍ली में कोरोना कंट्रोलSocial Media

दिल्ली, भारत। देश में एक तरफ कोरोना वायरस की महामारी के आंकड़े तेज गति से बढ़ रहे हैं, रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं, तो इसी बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से खुश खबर सामने आ रही है कि, यहां कोरोना से हालात में सुधार आया है। इस बारे में आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है।

सतर्क की जरूरत-नहीं बरत सकते ढिलाई :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि, अब सूबे में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। दिल्ली में 1142 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 1,29,531 केस की पुष्टि हुई है, वहीं 2137 लोग ठीक हुए हैं, जो एक तरीके से दोगुना है। दिल्ली में 12 हजार 657 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने ये बात भी कही कि, ''दिल्ली में एक्टिव केस कम हुए हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है, ढिलाई नहीं बरत सकते। अगर केयर नहीं करेंगे तो बचाव मुश्किल होगा, दिल्ली सरकार ने कई प्रयास किए हैं, होम आइसोलेशन को मैनेज किया।''

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी :

  • दिल्ली में डेढ़ महीने से प्रोग्रेस ठीक चल रही है, पॉजिटिविटी रेट भी 5% रह गया है।

  • एक समय में 30% से भी ज्यादा पॉजिटिविटी रेट था, देश का पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है और दिल्ली में 5% के करीब है।

  • जब दिल्ली में 30% था, उस समय देश मे 3-4% होता था।

  • दिल्ली सरकार ने कई प्रयास किये हैं, होम आइसोलेशन को मैनेज किया।

  • पल्स ऑक्सीमीटर दिये गये, ये बहुत बड़ी राहत की चीज़ थी कि, अपना ऑक्सीजन लेवल खुद से चेक कर सकते हैं। अगर 90 से नीचे आये ऑक्सिजन लेवल तो आप अस्पताल चले जाइये।

  • अस्पतालों में बेड्स के इंतजाम किये, आज अस्पतालों सिर्फ 18% बेड भरे हैं।

दिल्ली में सुधरी स्थिति का क्रेडिट :

इस दौरान दिल्ली में सुधरी स्थिति का क्रेडिट लेने की होड़ पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, ''क्रेडिट कोई भी ले ले इससे क्या फर्क पड़ता है, मैं तो कहता हूं कि दिल्ली बिल्कुल ठीक हो जाये और 100 प्रतिशत क्रेडिट उनका।''

रैपिड टेस्टिंग पर सत्येंद्र जैन ने कहना है, रैपिड में जो पॉजिटिव आते हैं वो कंफर्म पॉजिटिव हैं, उसमें कोई गलत पॉजिटिव नहीं है, जो निगेटिव हैं उनमें से जिनमें लक्षण हैं उनका RT-PCR टेस्ट तुरंत किया जाता है। अब विज्ञान के हिसाब से RT-PCR में भी कुछ लोग रह जाते हैं, 100% नहीं निकल पाते, गलत पॉजिटिव नहीं होते, गलत निगेटिव उसमें भी आते हैं।

दिल्ली की स्थिति कैसे बेहतर हो रही है? इस पर सत्येंद्र जैन बोले- इसका सबसे बड़ा सूचक (indicator) हॉस्पिटल है...जो बीमार होगा अस्पताल पहुंचेगा। हॉस्पिटल में occupancy जो एक महीना पहले थी उससे अब आधी भी नहीं है। ये एक बड़ा इंडिकेटर है. टेस्टिंग इंडिकेटर नहीं है, अगर आपको सिम्पटम है तो हमने कहा है कि अस्पताल में जाइये आपको एडमिट कर लिया जायेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com