Holi 2024 : लेह में रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ मनाई होली, कहा- लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी

Rajnath Singh Celebrates Holi with Armed Forces : सशस्त्र बल के साथ होली मनाने के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित किया।
Rajnath Singh Celebrates Holi with Armed Forces
Rajnath Singh Celebrates Holi with Armed ForcesRaj Express

हाइलाइट्स

  • सशस्त्र बल के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनाई होली।

  • खराब मौसम के चलते सियाचिन का दौरान हुआ कैंसिल।

Rajnath Singh Celebrates Holi with Armed Forces : लद्दाख। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई है। सशस्त्र बल के साथ होली मनाने के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, लद्दाख की भूमि आम नहीं है। यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है...लद्दाख राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, वैसे ही लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।

रक्षा मंत्री ने लेह में 'हॉल ऑफ फेम' पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई। उन्हें गुलाल लगाते हुए मिठाई भी खिलाईं। देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिक तैनात हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री यहां पहुंचे। होली का पर्व मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।

केंद्रीय रक्षा मंत्री केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाने के लिए पहुंचे। लेह हवाई अड्डे पर रक्षा मंत्री का लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा, प्रशासन व सेना के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन जाने के लिए रवाना हुए थे लेकिन सियाचिन में खराब मौसम के चलते उन्होंने अपना दौरा रद्दकर लेह के जवानों संग होली मनाने का फैसला किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com