CM केजरीवाल ने दिल्ली बॉर्डर किये सील, जनता से मांगी राय!

दिल्ली सरकार ने दिल्ली बॉर्डर एक हफ्ते तक सील करने का फैसला किया और जनता से राय मांगी- दिल्ली का बॉर्डर खोला जाए या नहीं? साथ ही इस नए चरण में क्‍या-क्‍या रियायतें मिली इसकी जानकारी साझा की।
CM केजरीवाल ने दिल्ली बॉर्डर किये सील, जनता से मांगी राय!
CM केजरीवाल ने दिल्ली बॉर्डर किये सील, जनता से मांगी राय!Twitter

राज एक्‍सप्रेस। घातक कोरोना वायरस की महामारी की मार पूरा देश झेल रहा है, हालांकि लॉकडाउन 5.0 के तहत इस बार केंद्र सरकार द्वारा देश को अनलॉक किया गया है, जिसका आज पहला दिन है। दिल्‍ली में कोरोना केस की रफ्तार तेज है, जिसके चलते आज मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली बॉर्डर पूरे एक हफ्ते तक के लिए सील करने का फैसला किया है।

दिल्ली की जनता से मांगी ये राय :

इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस विषय को लेकर जनता की राय भी मांगी है। उन्‍होंने कहा कि, दिल्ली सरकार को एक महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय चाहिए। क्या दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाए? और क्या दिल्ली के अस्पतालों को देश से आने वाले सभी लोगों के लिए खोला जाए? आपके सुझाव शुक्रवार तक व्हाट्सअप, ईमेल या वॉइस मेल के जरिये हमें भेज सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने सुझाव के लिए नंबर भी किया जारी :

  • ईमेल : delhicm.suggestions@gmail.com

  • व्हाट्सअप : 8800007722

  • वॉइसमेल : 1031

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "दिल्ली के बॉर्डर सील होने की स्थिति में आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्ति और सरकारी कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखाकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं, इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही भी सुचारु रुप से चलती रहेगी।''

इतना ही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्‍त दिल्ली के CM केजरीवाल ने ये भी बताया कि, लॉकडाउन 5.0 के इस नए चरण में क्‍या-क्‍या रियायतें मिली, इस बारे में भी जानकारी साझा की है- जो इस प्रकार हैं-

  • सलून/बार्बर शॉप खोले जाएंगे, लेकिन स्पा को अभी खोला नहीं जाएगा।

  • ऑड-ईवन नियम खत्म कर दिया अब सभी दुकानें खुल सकती हैं।

  • ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटा दिया, अब ऑटो, ग्रामीण सेवा में पूरा परिवार यात्रा कर सकता है।

  • अब मोटरसाइकिल पर दो लोगों को बैठने की अनुमति होगी।

  • साथ ही कार में दो लोगों के बैठने से जुड़ा नियम भी खत्म कर दिया गया है।

  • लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com