इस शतक में सबसे कड़ाके की ठिठुरन, दिल्ली में हाड़ गलाने वाली सर्दी

इस बार सर्दी में ठंड की ठिठुरता दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैै, लोग दिन में भी कंपकंपाने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं दिल्ली में हाड़ गलाने वाली सिहरन व इस शतक की सबसे कड़ाके की ठंड नए रिकॉर्ड तोड़ रही है।
Winter Cold
Winter ColdSocial Media

हाइलाइट्स :

  • पूरेे उत्तर भारत में सबसे ज्‍यादा ठिठुरन

  • दिल्‍ली में ठंड ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड

  • इस बार ठंड ने बनाए नए रिकॉर्ड

  • 22 साल बाद शीतलहर का सितम

राज एक्‍सप्रेस। देश में इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड व शीतलहर की चपेट में है, यहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस शतक की सबसे कड़ाके की ठंड है और दिल्ली में ऐसी सर्दी व ठंड की ठिठुरता (Winter Cold) कभी नहीं देखी गई, दिल्ली में हाड़ गलाने वाली सिहरन के चलते लोग दिन में भी कंपकंपाने को मजबूर हो रहे हैं।

118 साल का रिकॉर्ड टूटा :

हर दिन बढ़ती ही जा रही कंपकंपाने वाली ठंड को देखते हुए ऐसा बताया जा रहा है कि, इस बार 22 साल बाद इस तरह सर्दी का सितम है। वहीं, दिल्‍ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक :

  • न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • शहरों में सुबह मध्यम से ही घना कोहरा छा रहा है।

  • अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है।

  • सप्ताहांत में तापमान के 4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

  • दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहेगा।

दिल्‍ली के इलाके में इतने डिग्री पारा :

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री पारा है। इसके अलावा देश में यह 6 जगहों पर सबसे अधिक ठंड है, दिल्ली में 2.4 डिग्री, चुरू में -0.6 डिग्री, हिसार में 0.3 डिग्री, नारनौल में 3.0 डिग्री, दतिया में 3.1 डिग्री व रोहतक में 3.2 डिग्री तापमान है।

बताते चलें कि, बीते 14 दिनों से शीतलहर का कहर जारी है और अगले कुछ दिनों तक ठंड की ठिठुरता में कमी के आसार नहीं हैं, सर्दी का सितम अभी कुछ दिन तक जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है।

शीतलहर का प्रकोप रहेगा बरकरार :

मौसम विभाग द्वारा यह भी जानकारी सामने आई है कि, आने वाले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगण और दिल्ली समेत उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बरकरार रह सकता है। ठंड की इस ठिठुरन के कारण बिहार और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी जारी की गई है, यहां तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री सेल्सियस कम होने से ठंड और भी अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय की तराई में आने वाले क्षेत्र, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा में 'कोल्ड डे' रहने की उम्मीद हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com