दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले व बॉर्डर सील

दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आज पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे। तो वहीं, सिंघु के बाद अब टिकरी बॉर्डर भी बंद किया...
दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले व बॉर्डर सील
दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले व बॉर्डर सीलPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना संकट काल के बीच केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है, कल से बड़ी संख्या में किसान हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं और अब हालत काबू से बहार होते नजर आ रहे हैं। अब पंजाब के किसानों बड़ी संख्या में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली कूच किया है, हालांकि, राज्यों की सीमा पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है।

किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले :

जानकारी के अनुसार, हजारों की संख्‍या में किसानों ने 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत दिल्‍ली कूच किया है व दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे। तो वहीं, किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बॉर्डर भी सील किए हैं। इसके अलावा दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे।

दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर किया बंद :

किसान मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि, "सिंघु बॉर्डर की ओर वाहनों के जाने की अनुमति नहीं है और अंतर्राज्यीय वाहन वेस्टर्न/ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाएं। टिकरी बॉर्डर भी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है और पुलिस ने लोगों से रिंग रोड, मुकरबा चौक व जीटीके रोड जाने से बचने को कहा है।"

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना :

बताया गया है कि, पंजाब के किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया तो इस दौरान एक किसान ने कहा- हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं और हम इसे जारी रखेंगे। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे, लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन की अनुमति होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com