UP बस विवाद-100 बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेसी नेताओं पर FIR
UP बस विवाद-100 बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेसी नेताओं पर FIRSocial Media

UP बस विवाद-100 बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज

UP में बस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, अब नोएडा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 अन्‍य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, साथ ही इन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगा।

राज एक्‍सप्रेस। उत्तर प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी के बीच प्रवासी मजदूरों के बस मुद्दे को लेकर जमकर तकरार हो रही है और ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है, क्‍योंकि अब नोएडा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन का लगा आरोप :

बताया जा रहा है कि, नोएडा पुलिस द्वारा लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक व अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और इन सभी की सेक्टर-39 के थाने में यह FIR दर्ज की गई है।

क्‍या है इन नेताओं पर आरोप :

खबरों के अनुसार, ये बात सामने आई है कि, कांग्रेस के नेता ये आरोप है कि, ये लोग देर रात तक बसों के पास ही जमा रहे और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

क्‍या है ये मामला ?

दरअसल, मामला ये है कि, बीते दिन यानी कल कांग्रेसियों ने नोएडा में 100 बसों को इकट्ठा किया था, जिसे पुलिस ने रोक लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि, हम सभी बसों की जांच कर रहे हैं। दो बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका है। इन दोनों बसों को सीज किया गया है, बाकी बसों की जांच की जा रही है।

हालांकि, यह माना जा रहा है कि, पुलिस अधिकारियों की ओर से इन सभी बसों की जांच होने बाद हरी झंडी दी जा सकती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com