UP के कानपुर में GPL पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री में भभकी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीपीएल पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री है, जिसमें भीषण आग भभकी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्‍थल पर पहुंची।
UP के कानपुर में GPL पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री में भभकी भीषण आग
UP के कानपुर में GPL पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री में भभकी भीषण आगSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। देश के राज्यों से कोरोना अब धीरे-धीरे अपने पैर समेट रहा है, पिछले दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हुयी है, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन किसी न किसी राज्‍य से आग की खबरें सुनने को मिल ही रही हैं। अब आज सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक फैक्ट्री में आग हादसे की खबर सामने आई है।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग :

दरअसल, आज शुक्रवार सुबह ही ये खबर सामने आई है कि, यूपी के कानुपर देहात में एक फैक्ट्री है, जो जीपीएल पोली फाइल्स प्लास्टिक की है। इस फैक्ट्री को आग ने निशाना बनाया और धू-धू कर भीषण आग भभकने लगी है। वहीं आग की जैसे ही दमकल विभाग को सूचना मिली, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी :

बताया जा रहा है कि, कानुपर देहात में जीपीएल पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री में आग की घटना की वजह से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

फैक्ट्री में कैसे लगी आग

कानपुर में जीपीएल पोली फाइल्स प्लास्टिक फैक्ट्री में आग की घटना कैसे हुई, आग लगने की वजह क्‍या है, फिलहाल इस बारे में भी अभी कुछ तक मालूम नहीं चल पाया है। इसके अलावा आग की इस घटना में क्या क्षति पहुंची है, इसका विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिल पाया है और न ही किसी के हताहत होने की भी अभी कोई सूचना मिली है।

बता दें कि, इसी के कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से बड़ा हादसा हुआ था और इस हादसे में 2 मकान भी ढह गए और मलबे में 14 लोग दब गए थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com