जम्मू कश्मीर के बारामूला में BJP नेता का अपहरण-मचा हड़कंप
जम्मू कश्मीर, भारत। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीजेपी नेता के अपहरण की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता और सोपोर जिले के वाटरगाम नगर समिति के उपाध्यक्ष 'मेहराज-उद-दीन मल्ला' का बुधवार सुबह अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया।
बड़े पैमाने पर चलाया अभियान :
खबर सामने आने के बाद से ही हड़कंप मच गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है, जब मेराजुद्दीन बस्ती में सड़क पर पैदल जा रहे थे तो उस वक्त कुछ अज्ञात लोग कार में उन्हें ले गए, ये घटना बुधवार सुबह की है। घटना के बाद पुलिस ने लापता भाजपा नेता की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है, लेकिन अब तक मेराजुद्दीन का कोई सुराग नहीं मिला है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- "जब मल्ला अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था, कुछ अज्ञात लोग आए और उसे लगभग 8.30 से 9 बजे के बीच बात करते रहे और इसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।''
पुलिस सूत्रों द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, इसने अन्य सुरक्षा बलों से मदद मांगी है और मल्ला के कथित अपहरण के पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। पुलिस इस जानकारी का सत्यापन कर रही है। लापता आदमी का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिश की जा रही है। पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है और सोपोर में सभी प्रवेश और निकास के रास्तों पर काफी सतर्कता बरती जा रही है।
बताते चलें कि, आतंकी संगठनों के कमांडरों को जिस तरह सेना मार गिरा रही है, उससे बौखलाए आतंकवादी अब भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। पिछले सप्ताह 8 जुलाई को बांदीपोरा जिले के भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।