दिल्ली-UP स्कूल मॉडल पर सियासत:सिसोदिया ने स्वीकार किया मंत्रियों का चैलेंज

दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान- मुझे चुनौतियां स्वीकार हैं, मैं बहस करने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं।
दिल्ली-UP स्कूल मॉडल पर सियासत:सिसोदिया ने स्वीकार किया मंत्रियों का चैलेंज
दिल्ली-UP स्कूल मॉडल पर सियासत:सिसोदिया ने स्वीकार किया मंत्रियों का चैलेंजSocial Media

दिल्ली, भारत। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद राजनीति तेज हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों द्वारा दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती के बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता कर ये बड़ा बयान दिया है।

UP के मंत्रियों की चुनौतियां की स्वीकार :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के कल UP में चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने कहा कि वो दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने आकर यूपी के स्कूल देखने की चुनौती भी दी है। मुझे दोनों चुनौतियां स्वीकार हैं। मैं यूपी के शिक्षा मंत्री को बता दूं कि मैं बहस करने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं।''

यूपी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर होगी खुली चर्चा :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान ये भी पूछा कि, ''आप बता देना की योगी जी से बहस करनी है या उपमुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से। मुझे समय और जगह भी बता दीजिए। हम खुली चर्चा करेंगे यूपी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर। आप बता दीजिए कब और कहाँ डिबेट करनी है।''

2022 में आप लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव :

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान ये ऐलान किया कि, ''वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई, लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com