दिल्ली में बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए सरकार सख्त कदम उठा रही: सिसोदिया

दिल्ली में बर्ड फ्लू की एंट्री होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए दिल्ली सरकार सख्त कदम उठा रही है...
दिल्ली में बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए सरकार सख्त कदम उठा रही: सिसोदिया
दिल्ली में बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए सरकार सख्त कदम उठा रही: सिसोदियाTwitter

दिल्ली, भारत। देश में महामारी कोरोना काल के बीच बर्ड फ्लू फैलने का संकट बढ़ता ही जा रहा है, अब लगातार ही पक्षियों के मरने की ख़बरें आ रही हैं। तो वहीं, आज राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की एंट्री होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

बर्ड फ्लू से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं :

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ''अभी तक केवल संजय लेक से लिए गए सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए है। वहाँ पर कार्यवाही कर इलाके को सेनीटाइज़ किया गया है। कुछ सैंपल जालंधर भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। बर्ड फ्लू से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।''

दिल्ली के डिप्‍टी CM मनीष सिसोदिया ने बताया कि, दिल्ली में बर्ड फ्लू ज्यादा ना फैले, इसलिए दिल्ली सरकार सख्त कदम उठा रही है।

  • दिल्ली के बाहर से आने वाले मुर्गों के लाइव स्टॉक और दिल्ली की मुर्गा मंडी पर बैन लगाया गया है।

  • अब पैक्ड चिकन को भी बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर पाबंदी रहेगी।

  • दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

अंडा खाने वालों को घबराने की जरूरत नहीं :

जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपको संक्रमण नहीं होगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बातें कहीं, वो आप नीचे दिन गए ट्वीट पर भी सुन सकते हैं।

बता दें कि, आज मृत कौवों और बत्तखों के आठ सैंपल के टेस्ट के बाद दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, क्‍योंकि ये सभी सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co