नई दिल्ली: महिला सुरक्षा के प्रति सरकार हुई ‘सख्त’

नई दिल्लीः महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में 5500 मार्शलों के नियुक्ति की घोषणा की , कहा बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला सुरक्षा के प्रति सरकार हुई सख्त
महिला सुरक्षा के प्रति सरकार हुई सख्तSyed Dabeer Hussain - RE
Author:

हाइलाइट्सः

  • महिला सुरक्षा के प्रति सरकार ने अपनाया सख्त रवैया

  • डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में होगे 5500 मार्शल नियुक्त

  • 3 लाख CCTV कैमरे लगाने का काम हुआ शुरू

  • स्ट्रीट लाइट योजना का किया शुभारंभ

  • ईवनिंग और मॉर्निंग दोनो शिफ्टो में होगे मार्शल तैनात

राज एक्सप्रेस। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास पर पूर्व होमगार्डों के समक्ष घोषणा की है जिसमें दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। इसमें पहले होमगार्ड की नियुक्ति होगी।उन्होंने बताया कि दिवाली से बसों में मार्शलों की नियुक्ति प्रारंभ हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर पूर्व होमगार्डों से अपील की कि, वे बसों में पूरी निष्ठा के साथ महिलाओं की सुरक्षा करें।

शुक्रवार को भारी संख्या में पूर्व होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें धन्यवाद देने पहुंचे थे।

बसो में होमगार्ड बल और मार्शलों के नियुक्ति की घोषणा
बसो में होमगार्ड बल और मार्शलों के नियुक्ति की घोषणाSocial Media

महिलाएं होंगी सुरक्षित:

मार्शल की नियुक्ति होने के बाद महिलाओं के लिए बसों में सफर सुरक्षित हो जाएगा। इस बार क्लस्टर बसों में भी पहली बार मार्शल की नियुक्ति हो रही है।दिल्ली सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है।

कैमरे और लाइट से निगरानीः

केजरीवाल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। दिल्ली में 3 लाख CCTV कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रीट लाइट योजना भी लांच की है, जिसके तहत पूरे शहर में डार्क स्पॉट दूर करने के लिए काम हो रहा है। स्ट्रीटलाइट योजना में लोग अपने मकानों पर लाइटें लगा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में पहली बार होगा कि एक साथ 2.1 लाख स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरू की जा रही है।

5500 लोगों की जाएगी नियुक्तिः

ज्ञात हो कि नौकरी देने की शुरूआत पहले उनसे होगी, जिन्होंने कभी भी 3 साल से ज्यादा की नौकरी की है। उन्होंने कहा कि हमारा अपना अनुमान है कि ऐसे लोग काफी कम होंगे। उसके बाद फिर जिन लोगों ने 2 साल से अधिक नौकरी कर रखी है, उनकी भर्ती की जाएगी । उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 5500 लोगों की भर्ती की जाएगी। इसमें रिटायरमेंट 60 साल की है। जो लोग भी 60 साल से कम आयु के हैं, वह इसमें आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली सरकार 2-3 दिन में अखबारों में विज्ञापन देकर मार्शल के लिए आवेदन मांगेगी।

मार्निंग शिफ्ट के लिए भी नियुक्ति:

अभी डीटीसी की केवल ईवनिंग शिफ्ट में ही मार्शल होते हैं। अब बसों में मॉर्निंग शिफ्ट में भी मार्शल तैनात करने का फैसला लिया गया है। डीटीसी की बसों में दोनों शिफ्ट के साथ-साथ क्लस्टर स्कीम के तहत चलने वाली बसों में भी अब मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। अभी डीटीसी की मॉर्निंग शिफ्ट और क्लस्टर स्कीम की बसों में मार्शल नहीं होते लेकिन अब सारी बसों में मार्शल तैनात होंगे। बस मार्शल नियुक्त किए जाएंगे, उनकी पहले ट्रेनिंग होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com