दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्पष्ट जवाब

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लॉकडाउन लगाने पर ये कहा है कि, इसकी जरूरत ही नहीं है। कुछ व्यस्त इलाकों में स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाई जाएंगी।
दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्पष्ट जवाब
दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्पष्ट जवाबSocial Media

दिल्ली, भारत। देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से लॉकडाउन करने की तैयारी में थे, लेकिन आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन लगेगा या नहीं इस पर स्पष्ट जवाब दिया है।

दिल्ली में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं होगा :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान लॉकडाउन फिर से लगाने के सवाल पर साफ ये बात कही है कि, ''दिल्ली में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं होगा। यहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, कुछ व्यस्त इलाकों में स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाई जाएंगी।''

कोविड टेस्ट की संख्या और बढ़ाई जाएगी :

इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा ये भी बताया गया कि, ''ज्यादा-से-ज्यादा कोविड टेस्ट हो रहे हैं और आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। छठ पूजा में बड़े पैमाने पर भीड़-भाड़ होगी, जिससे वायरस आसानी से एक-दूसरे में फैल सकता है। इसलिए पाबंदियां लगाने की जरूरत है।''

बता दें कि, इसी केे एक दिन पहले यानी मंगलवार को CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, "जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है, क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। अगर सरकार को लगता है कि वो बाजार लोकल कोरोना हॉट स्पॉट बन सकता है तो एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बाजार को बंद कर सकते हैं।"

दिल्ली में कोरोना के केस :

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण उफान पर है, बीते दिन यानी मंगलवार को 6,396 नए मामले 4,421 रिकवरी और 99 मौतें दर्ज की गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4.95 लाख के पार पहुंच गई है और दिल्ली में कोरोना की वजह से अब तक 7,812 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com