उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: PM

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा- यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है...
उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: PM
उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: PMPriyanka Sahu -RE

उत्तर प्रदेश, भारत। भारत के हर राज्‍य की स्‍थापना किसी न किसी दिन हुई, उसी तरह वर्ष 1950 में आज के दिन यानी 24 जनवरी को देश में सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की स्‍थापना हुई थी, जिसे आज 70 साल होने को आए हैं। उत्तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामनाएं संदेश आया है।

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा-

उत्तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सभी लोगों को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और ये बताया कि, उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राज्य के बारे में कुछ खास जानकारी :

बता दें कि, दरअसल, आज से 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। 1 अप्रैल, 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान इसे संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के रूप में स्थापित किया गया था, जो अब बदलकर उत्तर प्रदेश हो चुका है। जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की जनसंख्या लगभग 22 करोड़ है।वर्तमान में सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य उत्तर प्रदेश ही है, यहां कुल जहां 75 जिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com