उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले लखनऊ पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज
उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेजSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव है और 2022 के इस चुनावी मिशन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से जुट गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज है।

संघ नेता पहुंचे लखनऊ :

यूपी में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले लखनऊ पहुंचे हैं और संघ नेता का दौरा काफी अहम माना जा रहा है, यहां वे जियामऊ विश्व संवाद केंद्र में बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि, लखनऊ में कई बैठकें भी होंगी। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि, मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय है।

60 हो सकती है योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या :

इस दौरान ये जानकारी भी सुनने को मिली है कि, यूपी में योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 60 के करीब हो सकती है। अगामी चुनावों को देखते हुए क्या योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी या सिर्फ खाली पदों पर ही किसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

बता दें कि, बीते रविवार के दिन संघ के साथ हुई बैठक के बाद से ही यूपी में सियासी सरगर्मी तेज हुई है। जब से आईएएस एके शर्मा को यूपी में एमएलसी बनाया गया है, तभी से इस बात की भी चर्चा हो रही है कि, उन्हें भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस कोरोना काल में जिस तरह से एके शर्मा पूर्वांचल में सक्रिय रहे उससे भी उनके मंत्री बनने के कयास लगाए जाने लगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com