UP: 15 दिन में 100 लोगों की हत्या- प्रियंका ने की जांच की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में एक पखवाड़े में 100 लोगों की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इन घटनाओं की गहन जांच कराने की मांग की है।
UP: 15 दिन में 100 लोगों की हत्या- प्रियंका ने की जांच की मांग
UP: 15 दिन में 100 लोगों की हत्या- प्रियंका ने की जांच की मांगSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। वैश्‍विक कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते सभी इन दिनों अपने घरों में हैं और सभी देख ही रहे होंगे कि कोरोना कहर के बीच हत्‍या जैसी वारदातें भी बहुत सामने आ रही हैं और सबसे अधिक हत्‍या के केस उत्‍तर प्रदेश से आए हैं। इसी को लेकर आज (28 अप्रैल) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में एक पखवाड़े में 100 लोगों की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

घटनाओं की गहन जांच कराने की मांग :

इस दौरान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए इन घटनाओं की गहन जांच कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि, पिछले तीन दिन में राज्य में दो महात्माओं सहित पांच लोगों की हत्या हुई है। ये सारी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है और इनकी निष्पक्षता से जांच करना आवश्यक है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- ''अप्रैल के पहले 15 दिन में ही उत्तर प्रदेश में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।"

बुलंदशहर की घटना पर प्रियंका का कहना :

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतारे जाने पर भी कहा कि, ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जाँच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। निष्पक्ष जाँच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेद्दारी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com