उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद राजनीति का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश दौरे पर है। आज शनिवार को उन्होंने लखनऊ के लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की।
चुनाव रद्द और दोबारा से चुनाव हो की मांग की :
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में दुर्व्यवहार किया गया था, उनके मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो की मांग भी की है।
नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
बीजेपी के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए :
मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने यह भी कहा- बीजेपी के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। तो वहीं, अनीता से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि, मैं महिला होने के नाते अनीता से मिलने आई हूं, यहां किसी दल के नाते नहीं आई हूं।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव भी होने है, इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा अभी से कांग्रेस की नैय्या पार लगाने की तैयारी में जुट गई हैं और इसी के चलते वे यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर आई है। तो वहीं, प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे पर यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने निशाना साधा और कहा कि, ''वह कभी भी जाने के लिए आजाद हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश सभी के लिए खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षित है। जनता ने कांग्रेस को हर जगह से नकार दिया है. अगर प्रियंका गांधी सच में कुछ करना चाहती हैं तो उनको किसानों को वो जमीनें लौटाना चाहिए जो कांग्रेस नेताओं ने ले ली है।''
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।