कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिसSocial Media

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी दो दशकों से लोधी एस्टेट स्थित बंगले में रह रही हैं, लेकिन अब उन्हें 1 महीने के भीतर यह बंगला खाली करने को कहा गया है, नहीं तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

दिल्ली, भारत। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर सरकार की गाज गिरी है, क्योंकि उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए गए हैं और इसके लिए उन्हें 1 महीने का समय दिया गया है।

नोटिस किया जारी :

मोदी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा है। SPG सुरक्षा हटने के चलते उनको बंगला खाली करना होगा, इस बाबत उन्हें आज बुधवार को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

दो दशक से इस बंगले में रह रहीं प्रियंका गांधी :

दरअसल, प्रियंका गांधी फैमिली के साथ दिल्ली में 6-बी हाउस नंबर-35 लोधी रोड स्थित सरकारी बंगले में लगभग दो दशक से रह रही हैं, लेकिन अब 1 महीने के भीतर प्रियंका गांधी वाड्रा यह बंगला खाली करना होगा। Z+ सुरक्षा वाले व्यक्ति सरकारी आवास के हकदार नहीं होते हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी नोटिस का पालन करेंगी और इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है।

प्रियंका गांधी को सरकार के आदेशानुसार, 1 अगस्त से पहले अपना सरकारी बंगले को खाली करना होगा। एक आधिकारिक रिलीज में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि, प्रियंका गांधी को दिल्ली के लोधी रोड पर बंगले को खाली करने की जानकारी दे दी गई है। इस वक्त उनके पास एसपीजी सुरक्षा नहीं है, सरकारी बंगले में नियमों के मुताबिक वह सरकारी बंगले में नहीं रह सकती हैं। प्रियंका गांधी को कहा गया है कि अगर वह एक महीने में सरकारी बंगला खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस
प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस

रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रियंका गांधी पर 30 जून 2020 तक 3,46,677 रुपए का बकाया है, उन्हें बंगला छोड़ने तक का किराया और बकाया राशि को जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।

प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी :

बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के तहत गांधी परिवार को ये बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन बीते साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी की कर दी है जो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जिम्‍मे है, इससे पहले मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एसपीजी कवर वापस ले लिया था; अब एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के पास है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com