सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका की हुंकार-बिल वापस न हो तब तक डटे रहे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नेे किसानों को संबोधित किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की और मोदी सरकार पर जोरदार कटाक्ष कर ये बात कही...
सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका की हुंकार-बिल वापस न हो तब तक डटे रहे
सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका की हुंकार-बिल वापस न हो तब तक डटे रहेTwitter

उत्तर प्रदेश, भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा करने के बाद सहारनपुर में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी नेे किसानों को संबोधित कर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की।

56 इंच के सीने में छोटा सा दिल :

सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, "56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है, किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिए और 20000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया, लेकिन किसानों का बकाया 15000 करोड़ आज तक नहीं दिया।''

जाग जाइए, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेगें। ये बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उनके शब्द खोखले हैं।

कृषि क़ानून को बताया राक्षस रूपी क़ानून :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- जो 3 कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी क़ानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा।

संसद में किसानों का अपमान :

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये भी कहा- प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों का अपमान किया, उनको आंदोलनजीवी भी कहा, इसका क्या मतलब है? किसान आंदोलन कर रहे हैं अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने बेटे के लिए जो सीमा पर खड़ा है। उसको देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला, उसको आतंकवादी कहने वाला देश भक्त कभी नहीं हो सकता।

बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में किसानों से कहा- ये आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए। हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए। जब कांग्रेस की सरकार आएगी ये सभी बिल वापस होंगे और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा। हम आपको धर्म और जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं, आपका बंटवारा नहीं करेगें, हम आपको जोड़ेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com