UP में CM योगी के गृह क्षेत्र में प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली को करेंगी संबोधित

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का सियासी टेंप्रेचर हाई है एवं चुनावी तैयारी तेज हैं।अब कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा CM योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।
UP में CM योगी के गृह क्षेत्र में प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली को करेंगी संबोधित
UP में CM योगी के गृह क्षेत्र में प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली को करेंगी संबोधित Social Media

हाइलाइट्स :

  • योगी गृह क्षेत्र गोरखपुर में प्रियंका गांधी की होगी रैली

  • 31 अक्‍टूबर को प्रियंका गांधी गोरखपुर में रैली को करेंगी संबोधित

  • प्रियंका ने कार्यकर्ताओं और लोगों को दिया 'गोरखपुर चलो' को नारा

उत्‍तर प्रदेश, भारत। UP में आगामी विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का टाइम बचा हुआ है, ऐसे में योगी के गढ़ उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सियासी टेंप्रेचर हाई है एवं चुनावी तैयारी तेज नजर आ रही हैै। अब कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा UP के मिशन पर अपना सियासी समीकरण सेट कर पूरे प्रदेश का दौरा कर रही है। अब वे गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।

योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली :

दरअसल, बीते दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रैली को संबोधित किया था, उनके बाद अब कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगी। बताते चलें, इन दिनों प्रियंका गांधी 'प्रतिज्ञा यात्रा' वचन हम निभाएंगे पर निकली हुई, इस क्रम में वे 31 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचेंगी। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं और लोगों को 'गोरखपुर चलो' को नारा भी दिया है।

चंपा देवी पार्क को बनाया रैली का स्थल :

बताया गया है कि, गोरखपुर में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली का स्थल चंपा देवी पार्क को बनाया गया है। इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, ''इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात एक कर रहे हैं। पार्टी लगातार जमीनी मुद्दों को उठा रही है।''

बता दें कि, इन दिनों चुनावी राज्‍यों में नेताओं का रैली, जनसभा जैसे कार्यक्रम लगातार जारी हैं। तो वहीं, उत्‍तर प्रदेश में इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से काफी आगे निकलती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी ने UP में चुनाव के मद्देनजर 19 अक्‍टूबर को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के साथ चुनाव की तैयारी शुरु कीं, साथ ही उन्होंने यह नारा भी दिया है, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। तो वहीं, इससे पहले 'प्रतिज्ञा रैली' की शुरूआत करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यह भी कह चुकी हैं कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com