प्रियंका गुरूवार को करेंगी मुरादाबाद में रैली को संबोधित
प्रियंका गुरूवार को करेंगी मुरादाबाद में रैली को संबोधितSocial Media

Uttar Pradesh : प्रियंका गुरूवार को करेंगी मुरादाबाद में रैली को संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है।

कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रियंका गांधी कल यहां बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के इरादे से प्रियंका गांधी दो दिसंबर को मुरादाबाद के दौरे पर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, इमरान प्रतापगढ़ी समेत और अन्य दिग्गज कांग्रेस नेता चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता लगे हुए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी जी-जान से जुटे हुए हैं। कांग्रेस के पंरपरागत वोटर्स के सपा, बसपा और भाजपा में खिसक जाने चिंतित कांग्रेस आला कमान आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने, इंटर पास लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्नातक पास करने वाली लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी और किसानों का पूरा कर्जा माफ, 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार, कोरोना की मार झेल रहे परिवार को 25 हजार की मदद, आंगनबाड़ी महिलाओं को बढ़ा हुआ मानदेय देने, कोरोना काल का बकाया भी साफ समेत प्रतिज्ञाओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के हर दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक, किसानों आदि के लिए संघर्ष कर रही है।जनता को यहां कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से अवगत कराया जाएगा।

प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सर्किट हाउस व बुद्धि विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गौरतलब है कि 15 नंवबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह बताते हुए पिछले दिनों उनका मुरादाबाद का दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया था। उनके दौरे का कार्यक्रम रद्द होने से स्थानीय कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों में मायूसी छा गई थी। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के पैतृक शहर मुरादाबाद को प्रियंका के ससुराल के तौर पर भी पेश किया जाता रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co