दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पार्टी सांसदों से मिले राहुल-प्रियंका

दिल्ली में जंतर-मंतर पर राहुल और प्रियंका गांधी ने धरना दे रहे सांसदों से मुलाकात की और राहुल गांधी ने कहा-नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा...
दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पार्टी सांसदों से मिले राहुल-प्रियंका
दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पार्टी सांसदों से मिले राहुल-प्रियंकाSocial Media

दिल्ली, भारत। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में आज शुक्रवार को विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस भी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पिछले डेढ़ महीने से अन्नदाता की आवाज बुलंद कर संसद सत्र बुला कर काले कानून रद्द करवाने की मांग के साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पंजाब के सांसदों से मुलाकात की।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''ये तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं। इस देश को आज़ादी अंबानी-अदानी ने नहीं, किसान ने दी है। आज़ादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन ​देश की आज़ादी चली जाएगी।''

राहुल गांधी द्वारा कहीं गई बातें :

  • नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं, वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे, क्योंकि नरेंद्र मोदी किसान की इज्जत नहीं करते। नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा।

  • कानून रद्द होंगे, नरेंद्र मोदी जी को समझ जाना चाहिए कि, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये हिन्दुस्तान है पीछे नहीं हटता है, उनको(प्रधानमंत्री) आज नहीं तो ​कल पीछे हटना पड़ेगा। अगर इंटेलिजेंट होते तो आज ये कर देते।

  • इसके अलावा राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में ये दावा किया कि, ''केंद्र सरकार अपने 'दो-तीन मित्रों' को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।''

  • सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से एक सदस्य द्वारा दिए गए इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कहा- माया शब्द सुना है, माया है माया पूरा का पूरा, ये मीडिया द्वारा बनाई गई माया है, और ये माया टूटने वाली है, जिस दिन ये माया टूटी उस दिन देखना क्या होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com